Samastipur

बड़ी खबर : समस्तीपुर के इस गांव में बच्चों ने खा लिया जहरीला पदार्थ, एक बच्ची की मौ’त, दो की हालत नाजुक

समस्तीपुर /शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के नौआ पोखर वार्ड संख्या-14 में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना उस समय हुई जब तीन सगे भाई-बहन अपनी मां के साथ बाघोपुर बाजार जा रहे थे। बाजार पहुंचने से पहले ही मां ने बच्चों को गांव के नट बाबा स्थान के पास छोड़ दिया और स्वयं बाजार चली गई।

इसी दौरान तीनों भाई-बहन वहां खेलते-खेलते एक स्थान पर पहुंच गए जहां केले के पत्ते पर जहरीले पदार्थ से बनी गोलियां रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ कुरेरी लोगों द्वारा पक्षी और जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ से ये गोलियां तैयार की गई थीं। बच्चों ने खेल-खेल में इन गोलियों को प्रसाद समझकर खा लिया और कुछ गोलियां अपने साथ घर भी ले आए।

घर पहुंचते ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने जब कारण पूछा तो बच्चों ने जहरीली गोलियां दिखाईं। परिवार वालों ने तत्काल सभी बच्चों को एरौत मुशहरी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय दीपमाला कुमारी की मौत हो गई। मृत बच्ची बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 14 के नौआ पोखर गांव निवासी लालो यादव की पुत्री थी। वहीं उसके भाई शशिकांत कुमार (10) और बहन रूपा कुमारी (14) का इलाज जारी है।

बताया गया कि मृतका के पिता लालो यादव मजदूरी के लिए गुजरात में रहते हैं और परिवार का भरण-पोषण वहीं से करते हैं। घटना के पांच दिन पहले ही वे गुजरात रवाना हुए थे। मां फूलमती देवी ने बताया कि बच्चों ने केले के पत्ते पर रखी गोलियों को प्रसाद समझ कर खा लिया था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।गांव में बच्चों की मौत से शोक की लहर है और लोग इस लापरवाही पर आक्रोशित हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार और राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान बधार पंचायत के परशुराम गांव निवासी रामचंद्र धामी के पुत्र मंजय धामी और उनके दामाद दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र निवासी जंगली धामी के रूप में हुई है। दोनों पर नट बाबा स्थान पर जहरीली गोली रखने का आरोप है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago