Bihar

अगला दही-चूड़ा 1अणे मार्ग में नहीं खाएंगे नीतीश? PK का बड़ा दावा, कहा- मैं भी लड़ूंगा चुनाव

बिहार चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। इस बीच जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि वो भी चुनावी दंगल में शामिल होंगे। प्रशांत किशोर ने यह भी बताया है कि पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कब करेगी। सोमवार को प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 9 अक्तूबर को पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होने हैं। 6 नवंबर औऱ 11 नवंबर को बिहार में मतदान होंगे। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। प्रशांति किशोर ने पटना में पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव के लिए 9 अक्तूबर को उम्मीदवारों का ऐलान होगा और यह एक सरप्राइज होगा। मेरा नाम भी लिस्ट में होगा। हालांकि, पूर्व चुनावी रणनीतिकार ने यह नहीं बताया कि वो बिहार की किस विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरेंगे।

जनसुराज की जीत पर क्या बोले पीके

बिहार चुनाव में जनसुराज की जीत की संभावनाओं पर प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनकी पार्टी 28 फीसदी वोट हासिल करेगी। यह वैसे वोटर होंगे जिन्होंने ना तो एनडीए को वोट दिया और ना ही महागठबंधन को। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘पिछले चुनाव में दोनों गठबंधनों को सिर्फ 72 फीसदी वोटरों का वोट मिला था। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमें यहीं बचे हुए 28 फीसदी वोट मिलेंगे।’ प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि लोग कह रहे हैं कि जनसुराज पार्टी एनडीए और इंडिया ब्लॉक के वोटों को भारी नुकसान पहुंचाएगी।

नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर यह भी दावा किया कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। वो जनवरी 2026 में अपने आवास एक अर्णे मार्ग में मकर संक्रांति नहीं मनाएंगे।’

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago