समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले हुए शराब कारोबारी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या-12 निवासी अमरेन्द्र कुमार उर्फ हरेंद्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। लोकेशन के आधार पर दबिश देकर बदमाश को खोज निकाला गया।
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने अमरेन्द्र उर्फ हरेंद्र से पूछताछ की और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी माह में बदमाशों ने एक शराब धंधेबाज का अपहरण कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहृत को सुरक्षित मुक्त करा लिया था। अपहृत धंधेबाज के बयान के आधार पर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें गिरफ्तार किए गए बदमाश सहित करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…