Samastipur

समस्तीपुर में लोक संस्कृति और कला के माध्यम से चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान

समस्तीपुर : मतदाता जागरूकता को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर जिला स्वीप कोषांग के तहत जिलेभर में लोक संस्कृति और कला के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में वाल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और लोक कला प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता का संदेश दिया जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों द्वारा विद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जिनमें कोई मतदाता न छूटे, मतदान लोकतंत्र की ताकत है और आपका वोट, आपका अधिकार जैसे संदेश उकेरे गए हैं। ये रंगीन चित्र ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बन गए हैं और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्वीप कोषांग द्वारा नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों की टीमों को भी विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों और गाँवों में उतारा गया है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान न करने के नुकसान, ईवीएम की पारदर्शिता और सही उम्मीदवार चुनने के महत्व को मनोरंजक और प्रभावशाली शैली में बताया जा रहा है। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि जागरूक, नैतिक और समावेशी मतदान को बढ़ावा देना है। पारंपरिक कला माध्यमों के जरिए हम लोगों के दिलों तक संदेश पहुँचा रहे हैं। यह रंगारंग जनजागरूकता अभियान जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हर मतदाता को लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह पहल आगामी चुनाव में रिकॉर्ड मतदान का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

55 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago