Samastipur

शराब कारोबारी के अपहरण मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले हुए शराब कारोबारी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या-12 निवासी अमरेन्द्र कुमार उर्फ हरेंद्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। लोकेशन के आधार पर दबिश देकर बदमाश को खोज निकाला गया।

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने अमरेन्द्र उर्फ हरेंद्र से पूछताछ की और फिर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ​गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी माह में बदमाशों ने एक शराब धंधेबाज का अपहरण कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहृत को सुरक्षित मुक्त करा लिया था। अपहृत धंधेबाज के बयान के आधार पर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें गिरफ्तार किए गए बदमाश सहित करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago