Samastipur

समस्तीपुर: ससुराल में संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद, करीब तीन वर्ष पूर्व किया था लव मैरिज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनाथपुर छतौना वार्ड संख्या-6 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी स्व. राम बालक राय के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा संतोष राय ने बताया कि आदित्य ने करीब तीन वर्ष पूर्व महेश राय की बेटी आकांक्षा से लव मैरिज किया था। बुधवार को ही वह अपने ससुराल आया था, जिसके बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है।

परिजनों के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे, तो आदित्य का शव जमीन पर पड़ा था और उसके गले पर रस्सी के फंदे का गहरा निशान था। उस वक्त उसकी पत्नी आकांक्षा कुमारी, सास और अन्य परिवारजन घर पर मौजूद थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह खोकसाहा स्थित एक मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करता था। इधर घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ससुराल पक्ष से पूछताछ में उन्होंने बताया कि सभी लोग मेला देखने गए थे। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

21 घंटे ago