समस्तीपुर : कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली में होने वाली दो दिनों की मशक्कत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ बुधवार की शाम पटना पहुंच गए। पटना एयरपोर्ट से सभी नेता सीधे डॉ. खान के सरकारी आवास में बनाए गए वॉर रूम पहुंचे। जहां से कांग्रेस प्रत्याशियों को बारी-बारी से बुलाया गया। सूत्रों की माने तो अभी तक पार्टी की ओर से कई प्रत्याशियों का टिकट कंफर्म कर दिया गया है। लिस्ट में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा(सु) सीट से तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीके रवि, बिक्रम से अनिल कुमार, वैशाली से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुन्ना और फुलपरास से सुबोध मंडल का नाम शामिल है। इसके अलावा सिंबल पाने वालों में राजापाकर से प्रतिमा दास और बेगूसराय से अमिता भूषण भी शामिल हैं। ललन कुमार को भी पार्टी ने सिंबल दे दिया है।
समस्तीपुर/सिंघिया : बिष्णुपुर डीहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 की पंचडीहा गांव के मनोज कुमार सिंह…
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…