Bihar

पशुपति पारस तीसरा मोर्चा बनाएंगे; सूरजभान सिंह ने रालोजपा से दिया इस्तीफा, राजद में जाएंगे

बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूरजभान लालू यादव और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो सकते हैं। सूरजभान ने रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस द्वारा तीसरा मोर्चा बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया है।

दो दिन पहले रालोजपा की पटना में बैठक हुई थी, जिसमें पारस ने बताया था कि महागठबंधन से उन्हें चार सीट ऑफर हुई है, लेकिन यह बहुत कम है। उन्होंने कहा था कि अगले दो दिनों में वो अपने पार्टी का फैसला बता देंगे।

रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस ने पटना में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में तीसरा मोर्चा के साथ चुनाव लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की 243 सीटों पर समान विचारधारा के अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर रालोजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

पारस ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके भतीजे चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) जहां-जहां कैंडिडेट देगी, उनकी पार्टी वहां-वहां लड़ेगी। पारस ने अपने भाई की बनाई पार्टी और उसके पांच सांसदों को तोड़कर रालोजपा का गठन किया था।

पशुपति पारस के तीसरा मोर्चा बनाकर लड़ने के ऐलान के बाद रालोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूरजभान सिंह ने त्यागपत्र देते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है।

चर्चा है कि सूरजभान सिंह की पूर्व सांसद पत्नी वीणा देवी मोकामा से राजद के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सूरजभान सिंह के परिवार में उनके साथ-साथ पत्नी और भाई चंदन सिंह कुल तीन पूर्व सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

22 घंटे ago