Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : आगामी चुनाव और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 43 बोतल शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के उप निरीक्षक पी.के. चौधरी अपने दल बल के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षी कन्हैया कुमार के साथ उन्हें जीआरपी पुलिस पदाधिकारियों की टीम मिली, जिसके बाद संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

गश्ती के दौरान तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने कंधे और हाथों में पिट्ठू बैग और झोले लेकर दिखाई दिए। शक होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो बैग से 43 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कन्हैया कुमार, सोनू कुमार ठाकुर और अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है। इस संबंध में जीआरपी की पीएसआई अमृता कुमारी के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

6 मिनट ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

40 मिनट ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

7 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

8 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

8 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

10 घंटे ago