Samastipur

समस्तीपुर : चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मतपत्र से मतदान शुरू, ADM राजेश सिंह के निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी

समस्तीपुर : लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता अपने मतदान का अधिकार निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के बीच यह विशेष मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हो रहा हैं। इस मतदान का आयोजन संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर किया जा रहा है । दोनों ही केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए विधानसभा-वार काउंटर और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा एवं सहायक नोडल पदाधिकारी अनुष्का कुमारी ने मतदान प्रक्रिया की कमान संभाली हैं। उनके नेतृत्व में कर्मियों को सुगमता से बैलट पेपर प्राप्त करने, मतदान करने और मतपेटिका में डालने तक हर चरण पर पूर्ण सहयोग मिला। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर केंद्र पर वरीय पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह स्वयं मौजूद हैं और पूरे मतदान की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा कि प्रत्येक कर्मी बिना किसी बाधा के अपना मतदान कर सके।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन की तैयारी और कर्मियों के सहयोग से वातावरण अत्यंत अनुशासित और सकारात्मक रहा। हर चरण पर निर्वाचन कर्मियों और सहायक कर्मचारियों की तत्परता स्पष्ट झलक रही थी। केंद्रों पर व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि कर्मी आसानी से अपना मतदान कर सकें और समय पर अपने कार्यस्थल पर लौट सकें। मतदान के उपरांत अधिकांश कर्मियों ने जिला प्रशासन की कार्यकुशलता और सुचारू प्रबंधन की खुलकर प्रशंसा की।

उनका कहना था कि “इस तरह की उत्कृष्ट व्यवस्था वास्तव में समस्तीपुर प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” कुछ कर्मियों ने यह भी कहा कि बैलट वोटिंग की इस प्रक्रिया ने उन्हें लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का गर्वपूर्ण अनुभव दिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस सुसंगठित प्रयास ने यह साबित किया कि जब तैयारी और समन्वय उत्कृष्ट हो, तो लोकतंत्र का हर चरण प्रेरणादायक बन सकता है। यह सुव्यवस्थित और सफल बैलट वोटिंग न केवल समस्तीपुर में प्रशासन की तत्परता का उदाहरण बनी, बल्कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के मनोबल को भी ऊंचा किया। जिला प्रशासन की यह पहल लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की भावना को और सशक्त करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

4 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

9 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

11 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

13 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

17 घंटे ago