Samastipur

पटोरी में व्यवसायी के गर्दन पर गड़ासे से जानलेवा हमला, गर्दन को बचाने के दौरान कई उंगलियों पर भी गहरे जख्म

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड व हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह व्यवसायी बिरजू राय उर्फ बृजकिशोर राय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गड़ासे से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने तेज गड़ासे से व्यवसायी के गर्दन पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वार के प्रहार से गर्दन को बचाने के दौरान उनकी कई उंगलियों पर भी गहरा जख्म हो गया है। उनके द्वारा शोर मचाते ही हमलावर गड़ासा छोड़कर भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। आनन फानन में जख्मी व्यवसायी बिरजू राय को अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही हलई पुलिस वहां पहुंची तथा मामले की तहकीकात शुरू कर दी। बिरजू राय शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन चौक पर सुधा मिल्क प्रोडक्ट की दुकान चलाते हैं। घटना के वक्त वे घर में अकेले थे। उनके पुत्र पूजा की छुट्टी में दुर्गापुर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात वे दुकान से लौटकर अपने घर के दरवाजे पर मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। रात लगभग 3:00 बजे के बाद कोई अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा तथा गड़ासे से उनके गर्दन पर वार कर दिया। वार करते ही उनकी नींद खुल गई परंतु तब तक उनके गर्दन पर तेज जख्म हो गया था।

हमलावर गड़ासा छोड़कर भाग निकला। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं। बिरजू राय ने बताया कि उनके पुत्र घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर से घर के लिए चल चुके हैं। उनके पहुंचते ही एफआईआर के लिए थाने को आवेदन दिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने घटना के किसी संभावित कारणों की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उनके पुत्र किशन कुमार ने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह में भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की पहचान में पुलिस तत्पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago