समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है, हालांकि मौसम के बदले मिजाज ने रफ्तार पर कुछ ब्रेक लगाया है। इसी क्रम में सीपीआई(एम) की पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्यसभा की पूर्व सांसद बृंदा करात शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचीं। उन्होंने विभूतिपुर विधानसभा से सीपीआई(एम) उम्मीदवार अजय कुमार के समर्थन में प्रचार करने से पूर्व शहर के मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान बृंदा करात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार और डबल इंजन की सरकार रही है, लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि बिहार पूरी तरह बेपटरी हो चुका है। जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के सवाल आज भी मुद्दों से गायब हैं। सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पुराने शासनकाल की बातें कर रही है। बृंदा करात ने कहा कि, ये लोग 20 साल पुराने आरजेडी शासन को जंगलराज कहते हैं, लेकिन आज के हालात पर कोई बात नहीं करते।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति यूज एंड थ्रो की रही है। सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके साथ खड़े रहने के बजाय केवल उनका इस्तेमाल कर रही है। एसआईआर के मुद्दे पर भी बृंदा करात ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए के नाम पर बिहार के मजदूरों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो रोजगार की तलाश में बाहर गए हैं। वहीं मोकामा में हुए एक उम्मीदवार के समर्थक की हत्या पर बृंदा करात ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश को जवाब देना चाहिए कि आखिर जंगलराज कहां है।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…