Samastipur

समस्तीपुर से एक, कल्याणपुर से तीन व वारिसनगर से एक प्रत्याशी ने किया नामांकन, आज RJD व JDU समेत अन्य प्रत्याशी करेंगे नामांकन, रहेगी गहमागहमी 

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के पांचवे दिन बुधवार को पांच नामांकन हुआ। इसमें समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से आदर्श मिथिला पार्टी के प्रेमजीत कुमार ने पहला नामांकन दाखिल किया। वहीं कल्याणपुर (सु) विधानसभा क्षेत्र से सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट से मधु कृष्णजी राम, बसपा से रत्नेश्वर राम, निर्दलीय से ओमप्रकाश ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावे वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावे पांचवें दिन नाजिर रसीद भी कई उम्मीदवारों ने कटाए। बुधवार को वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने व समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नामांकन को लेकर नाजिर रसीद कटाया।

वहीं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशी ने नामांकन को लेकर नाजिर रसीद कटाया। बता दें कि नामांकन के अब दो दिन ही बचे है। 17 अक्तूबर तक सभी कार्य दिवस में नामांकन लिया जायेगा। सभी तीन विधानसभाओं के लिए अलग-अलग रिटर्निंग ऑफिसर व जगह की व्यवस्था की गयी है। नामांकन को लेकर डीआरडीए व अनुमंडल से लेकर डीसीएलआर कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रत्याशी के नामांकन सुविधाओं को लेकर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां नामांकन से जुड़ी जानकारी पदाधिकारी द्वारा दी जाने की व्यवस्था थी। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को नामांकन स्थल पर भीड़ न लगाने सहित बिना काम के किसी को भी अंदर प्रवेश न करने का आदेश है। नामांकन को लेकर सभी कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी 11 बजे से 3 बजे तक बैठे रहे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा देखी गई।

आज राजद व जदयू समेत अन्य प्रत्याशी करेंगे नामांकन :

आज नामांकन को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय और डीआरडीए कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ेगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। राजद, जदयू, जनसुराज समेत अन्य कई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से आज राजद के वर्तमान विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जदयू की प्रत्याशी अश्वमेध देवी, जनसुराज के डाॅ. मनोज सिंह, निर्दलीय चेतना झांब समेत अन्य प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावे कल्याणपुर (सु) से ही माले के रंजीत राम और वारिसनगर से माले प्रत्याशी फूलबाबू का भी नामांकन होगा। आज और कल नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहेगा। चूंकि नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है और अब मात्र दो दिन शेष हैं, इसलिए अगले 24 घंटे के अंदर सभी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन कर लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago