Samastipur

निर्वाचन आयोग ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, न्यूज चैनल संचालकों और पोर्टल एडमिन को चेताया, किया निर्देश जारी

समस्तीपुर : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया हैंडलरों, यूट्यूब न्यूज चैनलों और सभी न्यूज पोर्टलों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष में बिना विधिवत अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए प्रचार-प्रसार सामग्री प्रकाशित या प्रसारित नहीं की जा सकेगी। साथ ही, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली या भ्रामक एवं फेक न्यूज साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में समस्तीपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, न्यूज चैनल संचालकों और पोर्टल एडमिन को चेताया है कि वे प्रकाशित की जा रही सामग्री को लेकर सजग रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

26 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago