समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड 10 में सोमवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अधारपुर वार्ड 12 निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने जगदीश सिंह के पुत्र विजय सिंह पर गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
मौके पर 112 की टीम एसआई विनोद कुमार सिंह, हवलदार गौरीशंकर यादव और चालक विपीन कुमार सिंह ने बहादुरी से पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर नगर पंचायत मुसरीघरारी वार्ड 10 स्थित छठ घाट पोखर मॉडल थाना के पीछे छठ पूजा के दौरान सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।
बताया जा रहा है कि वार्ड 7 निवासी मनोज कुमार महतो को गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों में बरबट्टा निवासी रंजीत महतो समेत कई लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर पुलिस या प्रशासन की मौजूदगी नहीं थी। जिससे स्थिति बिगड़ गई थी। मुसरिघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…