Samastipur

मध्य विद्यालय मुरियारो में छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व का किया मॉक ड्रिल, छात्राओं ने श्रद्धा भाव से भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

समस्तीपुर/उजियारपुर : दीपावली और छठ पर्व के अवकाश के पूर्व कार्य दिवस पर उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरियारो में बिहार, यूपी और झारखंड के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सातवीं, आठवीं और नवमी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नए वस्त्र धारण कर विद्यालय प्रांगण में बनाए गए कृत्रिम तालाब में खड़ी होकर भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार सहित पूरे विद्यालय के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य संचालन नैना यादव, वरिष्ठ शिक्षिका द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो ने पूरे आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। मौके पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक रंजन, अर्जुन प्रसाद, अर्चना भारती, मनोज दास, जयश्री कुमारी, गुड्डू कुमार, प्रिया कुमारी, अनुपम कुमारी, राकेश कुमार, दिवाकर सिंह, मुकुंद मोहन, कृष्ण कुमार, सुजीत कुमार, जयंत दीक्षित, गौतम कुमार दास, अमित रजक, कीर्ति सिंह, रामेश्वर शाह, स्वीटी कुमारी, कुंदन कुमार, पूजा सिन्हा, रंजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

छठी मैया की परवैतिन की भूमिका में हनी कुमारी, राजनंदनी कुमारी, आकृति कुमारी, आफरीन, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी, शिवानी कुमारी, काजल कुमारी, निशा कुमारी, कीर्ति कुमारी, प्राची प्रिया, रूपम कुमारी, अस्मिता कुमारी, निशु कुमारी, तनु कुमारी सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में छठ पर्व के इस सांस्कृतिक अभ्यास ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

12 मिनट ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

17 घंटे ago