Samastipur

समस्तीपुर में तेजस्वी बोले- आपलोग एक मौका दीजिए, ऐसा होगा तो नौकरी पक्का होगा, आपकी उम्मीदों को छक्का लगेगा

समस्तीपुर : महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव मुकेश सहनी के साथ समस्तीपुर और सरायगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, अब ऊपर वाले का भी आशीर्वाद मिलने लगा है। बारिश होना शुभ संकेत है। 2020 में अरविंद सहनी जीत गए थे, बेईमानी से हरा दिया गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।सरायरंजन की जनता से ये कहने आया हूं कि, ‘तेजस्वी यादव को आपलोग एक मौका दीजिए, ऐसा होगा तो नौकरी पक्का होगा, आपकी उम्मीदों को छक्का लगेगा। यहां के सांसद, विधायक एनडीए का, सरकार एनडीए की लेकिन सरायरंजन की जनता की बेरोजगारी खत्म नहीं हुई।

कोई यूनिवर्सिटी, स्कूल, अस्पताल, इंडस्ट्री, फैक्ट्री नहीं खुला। पलायन और बेरोजगारी खत्म नहीं हुई। थाना ब्लॉक में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। मेरी सरकार बनी तो हर हाथ को काम मिलेगा। अपराधियों को जेल के अंदर डाला जाएगा। तेजस्वी के स्वभाव को सब जानते हैं, अपराध कोई करे और जेल जाएगा। जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, मेरी सरकार बनने के बाद मैं उस घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगा।’

‘जो गलत करेगा वो जेल जाएगा’

तेजस्वी यादव हर हाथ रोजगार देगा, किसानों की आय को दोगुना करेगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा, अफसरशाही खत्म होगा। अपराधियों को जेल होगी। चाहे अपना हो या फिर बाहर का हो, अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। तेजस्वी की परछाई भी अपराध करेगा, तो उसे भी तेजस्वी यादव जेल भेज देगा। तेजस्वी सभी जात के लोगों को आगे बढ़ाएगा। भाजपा के लोग सिर्फ हिंदू मुसलमान करते रहते हैं।

उम्र कच्ची, इरादा पक्का है- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि, सरकार बनने पर जिसके घर सरकारी नौकरी नहीं है, उसके घर एक शख्स को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी की उम्र भले कच्ची है, लेकिन इरादा पक्का है। उन्होंने कहा कि एनडीए हमारी योजनाओं का नकल करती है। 20 साल में पेंशन राशि को एक रुपए नहीं बढ़ाया, लेकिन मेरी नकल करके 400 रुपए बढ़ाकर 1100 कर दिया। मैंने 200 यूनिट बिजली फ्री करने की बात कही, तो इन्होंने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी।

बिहारी को आगे बढ़ाई, गुजराती को नहीं

मुकेश सहनी ने कहा कि, बिहार बदलाव के लिए तैयार है। बिहार में 20 साल से नीतीश सरकार चल रही है। वो अब स्वस्थ्य नहीं है। बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है। दिल्ली की सरकार चाहती है कि बिहार की युवा दूसरे प्रदेश में जाकर काम करें। बिहारी के लोगों को आगे बढ़ाइए, गुजराती को नहीं। तेजस्वी यादव ने सभा में कहा कि, इस बार मौका दीजिए, सब काम होगा।

तेजस्वी को एक मौका दीजिए, वादा पूरा करके रहेंगे-तेजस्वी

12.25 बजे तेजस्वी यादव समस्तीपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि, पूरा बिहार चाह रहा है कि सरकार बदली जाए। बिहार को बदलना है। 20 साल आप लोगों ने नीतीश कुमार को मौका दिया। 11 साल से केन्द्र और राज्य में NDA की सरकार है। लेकिन फिर भी बिहार गरीब है। मोदी ज ने फैक्ट्री गुजरात में लगाई, लेकिन बिहार में कुछ नहीं। 20 साल में नीतीश कुमार ने कोई फैक्ट्री नहीं लगाई। अगर विकास होता तो बिहार के युवाओं का बाहर नहीं जाना पड़ता।

हर घर में सरकारी नौकरी होगी- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ‘युवाओं को यहीं रोजगार मिल जाता तो उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। बिहार में मछली का उत्पादन इतना किया जा सकता है कि पूरे एशिया को बिहार मछली खिला सकता है। बिहार में सबसे ज्यादा सब्जी की खेती होती है। 20 साल आपने NDA को मौका दिया, एक बार तेजस्वी को मौका दीजिए। सारे वादे पूरे किए जाएंगे। तेजस्वी जो कहता है वो करता है। जब हमने कहा था कि 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश जी ने कहा था कि, नौकरी अपने बाप से पास से पैसा लाकर देगा। लेकिन मैं 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दी।’

समस्तीपुर कर्पूरी जी की धरती है। कर्पूरी जी ने आखिरी सांस लालू यादव की गोद में ली। बीजेपी वाले ने कर्पूरी जी की सरकार गिरा दी थी। आज वोट के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी से आपलोगों को कोई शिकायत है। अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं चलने वाला है। अब नौजवानों का जमाना है।

नीतीश कुमार की सेहत अब ठीक नहीं-सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने 5 साल तक अच्छा काम किया। लेकिन 2015 में लालू यादव की उंगली पकड़कर सरकार में आए। 2020 में भी 43 विधायक के साथ सीएम बने। लेकिन अब सीएम की तबीयत ठीक नहीं है। मैंने भी 18 साल घर से दूर रहकर मुंबई में नौकरी करता था। घर से दूर रहने की तकलीफ मैं समझ सकता हूं।

यहां देखें तेजस्वी के सभा की वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

13 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

18 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago