Samastipur

छठ से पहले बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, समस्तीपुर की महिला H1N1 संक्रमित, पटना में इलाज

बिहार में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच स्वाइन फ्लू (H1N1) की दस्तक से चिंता बढ़ा गई है। राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत समस्तीपुर की महिला में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इस मामले के सामने आने के बाद, खासकर त्योहारों की भीड़ को देखते हुए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली है और कुछ दिनों पहले ही किसी दूसरे राज्य से यात्रा कर बिहार लौटी थी। यहां आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में उसे निमोनिया, छाती में तेज जकड़न और गले में दर्द की गंभीर शिकायत हुई। उसकी नाक से भी लगातार पानी बह रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर स्थिति में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला का इलाज अस्पताल के सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश सिन्हा की यूनिट में शुरू हुआ। डॉ. सिन्हा ने बताया कि मरीज का यात्रा इतिहास (Travel History) था और उसके लक्षणों को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई। उन्होंने राहत की खबर देते हुए बताया कि लगभग 10 दिनों के सघन इलाज के बाद महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे गुरुवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू?

स्वाइन फ्लू, जिसे H1N1 इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक संक्रामक श्वसन (सांस) संबंधी रोग है। यह बिल्कुल सामान्य मौसमी फ्लू की तरह ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो हवा में छोटी-छोटी बूंदें (Droplets) फैल जाती हैं। यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति इन बूंदों के संपर्क में आता है या सांस के जरिए उन्हें अंदर लेता है, तो वह संक्रमित हो सकता है। इसके अलावा, किसी दूषित सतह (जैसे दरवाजे का हैंडल, टेबल) को छूने के बाद अपने हाथ धोए बिना नाक, मुंह या आंखों को छूने से भी यह वायरस फैल सकता है।

त्योहार में विशेष सावधानी बरतने की अपील

छठ पर विशेष सावधानी की अपील छठ महापर्व को देखते हुए डॉ. प्रकाश सिन्हा ने आम लोगों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान बाजारों से लेकर पूजा घाटों तक भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों को भी सर्दी-खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण हैं, वे दूसरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। यदि सर्दी-खांसी के साथ गले में जकड़न, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ या बहुत ज्यादा हांफने जैसी गंभीर परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago