Samastipur

समस्तीपुर में PM की पहली चुनावी सभा से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहुंच तैयारियों का लिया जायजा

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर प्रधानमंत्री की पहली चुनावी सभा समस्तीपुर जिले कर्पूरीग्राम से शुरू करेंगे जहां भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के स्मृति भवन से प्रधानमंत्री उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी पहली चुनावी सभा को करेंगे संबोधित। जिले भर से करीब 5 लाख लोगों को भाग लेने की संभावना है। वहीं इस कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटे है।

इस कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर के दूधपूरा हवाई अड्डा मैदान में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री सह बिहार चुनाव प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पहुंचे जहां वे 24 अक्टूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ठगबंधन और लठबंधन के नेता खुद को स्वघोषित जननायक कह रहे है। यह बिहार और कर्पूरी का अपमान है। इसे धोने के लिए पीएम मोदी यहां आ रहे। वे पहले कर्पूरीग्राम जाएंगे और उनके स्मृति भवन पर नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले बीस साल से एनडीए बिहार में दायित्व में है। पिछले 11 साल से यहां की जनता के आशीर्वाद से पीएम के हाथ मजबूत है और केंद्र में एनडीए की सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने कांग्रेस लालू राज में बने विकास के गड्ढे को भरने का काम किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का चुनावी अभियान सौभाग्य से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म स्थान से शुरू हो रहा है। यह सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री यहां आएंगे और सबसे पहले कर्पूरी गांव जाएंगे। कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। गरीबों के बारे में उनकी सोच के कारण ही बिहार की जनता ने कर्पूरी जी को जननायक बनाया है। सदियों से यह बिहार नई विचार की परिणीता रहा है। मिथिलांचल भारत की सभ्यता का एक प्रमुख तीर्थ केंद्र है। यही सीतामढ़ी है, यही दरभंगा है, यही मैथिली भाषा की मधुरता है और समस्तीपुर एक प्रकार से किसानों की प्रमुख केंद्र है।

यहीं के गरीब गुरबा की लड़ाई कर्पूरी ठाकुर जी लड़े थे। आजादी के पहले और आजादी के बाद और जिंदा रहने तक इसलिए बिहार की जनता ने उन्हें जननायक कहा और देश की जनता ने उन्हें स्वीकार किया। देश की वंचित वर्गों, पिछड़ी वर्गों, गरीब गुरबों की ओर से पीएम का आभार प्रकट करूंगा कि उन्होंने कर्पूरी का सम्मान बढ़ाया।

2005 से लेकर 2025 तक एनडीए की शासन कुछ कालखंड को छोड़कर बिहार में है‌। हमने अनेकों काम किया है। बिहार एक नई परिस्थिति में पहुंच चुका है। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दरभंगा में एयरपोर्ट बना है, चंद दिनों के बाद उत्तर बिहार के विकास का प्रयोगशाला होगा। मखाना बोर्ड बना है, रास्ता बना है, पुलिया बना है, गंगा जी के ऊपर पुल बना है जो गड्ढा कांग्रेस और लालू राज में बिहार के विकास में हो गया था पिछले 20 साल और विशेष कर पिछले 11 साल में डबल इंजन चलकर पीएम ने भरने का कार्य किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

6 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

12 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

20 घंटे ago