समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लंका दहन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। जिले में इस बार रावण दहन के दौरान रामायण का प्रसारण होगा। जिसका कार्यक्रम मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर से इसकी भव्य झांकी निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए हाउसिंग बोर्ड मैदान तक जाएगी। जहां कमेटी के द्वारा लंका पुरी का निर्माण कराया जा रहा है। वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की टीम रहेगी। जिनके द्वारा भीड़ नियंत्रण किया जाएगा।
समस्तीपुर में 70 साल से रावण दहन करने की परंपरा है। इस बार भी रावण, कुंभकरण, मेघनाथ सहित अन्य राक्षस का पुतला का दहन किया जाएगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जिला दशहरा कमेटी के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। कमेटी के अरुण प्रभाकर ने बताया कि 70 साल से रावण दहन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बार रावण 70 फीट का बनाया गया है। जबकि 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाथ का निर्माण कराया जा रहा है। लंकापुरी भवन का भी निर्माण हाउसिंग बोर्ड मैदान में किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे राक्षसों के रूप में भी पुतला बनाया गया है।
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…