Samastipur

समस्तीपुर में इंस्टाग्राम चैट और प्रेम-प्रसंग को लेकर हुआ झगड़ा, मारपीट करने पहुंचने पर पिस्टल समेत मारपीट करने वाले युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या-22 में गुरुवार को मारपीट कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अंकित कुमार राम नामक युवक को गांव के ही दीपक राय एक अन्य युवक के साथ बाइक से आकर पिस्टल के बट से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के पीछे इंस्टाग्राम पर चैटिंग एवं प्रेम प्रसंग से संबंधित मामला बताया गया। जख्मी अंकित राम ने बताया कि बीते बुधवार की रात दीपक राय के घर से इंस्टाग्राम पर किसी ने चैटिंग किया था। उसके बाद दीपक राय ने आकर मारपीट की।

हल्ला होने पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण दीपक राय से पिस्टल छीन कर मारपीट करने लगे। जिससे वह भाग कर एक घर में जाकर छिप गया जहां से ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। साथ ही दीपक के हाथ से छीने गए पिस्टल को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। काफी कोशिश के बाद थानाध्यक्ष शंकर शरण दास से बात करने पर उन्होंने कहा कि आर्म्स के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

12 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

12 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

16 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago