Samastipur

जनरल ऑब्जर्वर ने MCMC कोषांग का किया औचक निरीक्षण, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की रियल टाइम मॉनिटरिंग रखने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए मीडिया, सोशल मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण जनरल ऑब्जर्वर बी. महेश्वरी ने किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी प्रचार सामग्री के सत्यापन, सोशल मीडिया निगरानी व्यवस्था और समाचारों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान जनरल ऑब्जर्वर ने मौजूद अधिकारियों व निगरानी कर रहे कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी समाचार, विज्ञापन एवं सोशल मीडिया पोस्ट की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या आचार संहिता के उल्लंघन वाली सामग्री तत्काल चिन्हित की जा सके।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि 135-मोरवा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी समाचार कटिंग एवं मीडिया रिपोर्ट्स प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्रवार मीडिया गतिविधियों की निरंतर समीक्षा संभव हो सके। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया सेल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जनसंपर्क विभाग चुनाव संबंधी सूचनाओं को जनता तक सही रूप में पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी मीडिया रिपोर्ट्स का रिकॉर्ड रखा जाए और सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, प्रधान सूचना लिपिक संजय कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, मधु माधवी, रोहित कुमार एवं अनुराग ने बारी-बारी से ऑब्जर्वर को कोषांग के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

51 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago