Samastipur

61 सीएपीएफ कंपनियों के साथ समस्तीपुर DM-SP ने की समीक्षा बैठक, PM मोदी के आगमन और चुनाव को लेकर सुरक्षा तंत्र को किया अलर्ट

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 61 कंपनियों के कमांडिंग अफसरों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी कंपनी कमांडरों का स्वागत करते हुए कहा कि “निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 61 कंपनियाँ पहुँच चुकी हैं, जबकि कुल 120 से 125 कंपनियों के आने की संभावना है।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून-व्यवस्था की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। सभी सुरक्षा बल अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त और निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समस्तीपुर आगमन और दो जनसभाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि समस्तीपुर और आसपास के जिलों में 51 चेकपोस्ट सक्रिय किए जा चुके हैं। उन्होंने बलों को निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान जनता के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें, क्योंकि छठ पर्व के कारण आवागमन बढ़ गया है। एसपी ने आगे कहा कि मतदान के दिन सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीएपीएफ जवानों की तैनाती रहेगी और 100% वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों को मतदान केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य भयमुक्त वातावरण में मतदाताओं को मतदान करने का अवसर देना है। जनसभा स्थलों और चेकपोस्टों पर विशेष निगरानी के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सुरक्षा की समीक्षा जारी है।

बैठक में एसडीपीओ प्रथम संजय कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, कंपनी कमांडर राजेश दुलार, एसके उपाध्याय, हरिओम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अंत में निर्देश दिया कि सभी बल स्थानीय प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाकर संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त करें, जनसभा स्थलों एवं चेकपोस्टों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करें और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान का अधिकार दिलाने के लिए अनुशासित व सहयोगात्मक व्यवहार अपनाएँ।

24 अक्टूबर को समस्तीपुर आएंगे पीएम मोदी :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago