Samastipur

समस्तीपुर : करवा चौथ के दिन पत्नी ने पति से मांगे ₹500, नहीं देने पर खा ली जहर की गोली, हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से करवा चौथ के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति से मोबाइल पर ₹500 की मांग की, लेकिन पैसे न मिलने पर नाराज होकर जहरीली दवा खा ली। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना बिथान थाना क्षेत्र के मालसर गांव की है। पीड़ित महिला की पहचान राजेश ठाकुर की पत्नी सोनी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सोनी देवी ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और हाथों में मेहंदी भी रचाई थी। व्रत के दौरान उन्होंने पति से त्योहार के सामान के लिए मोबाइल पर ₹500 मांगे, लेकिन पति ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद सोनी देवी ने गुस्से में घर में रखी जहरीली दवा पी ली। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और पड़ोसियों ने आनन-फानन में उन्हें बिथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

सोनी देवी के पति राजेश ठाकुर असम के गुवाहाटी में एक सैलून में काम करते हैं। दंपती के तीन बच्चे हैं जो 10 वर्षीय शनि कुमार, 8 वर्षीय आंचल कुमारी और 6 वर्षीय आर्यन कुमार है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. दशरथ कुमार की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दुखद बताया है। उनका कहना है कि छोटी-सी बात ने एक परिवार को संकट में डाल दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago