सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कर्पूरीग्राम जाकर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे PM मोदी, फिर दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

समस्तीपुर : आगामी 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समस्तीपुर आगमन को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुंचेंगे।

वे सबसे पहले कर्पूरीग्राम जाकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे शहर के दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता जुट गए हैं। जिलास्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि प्रधानमंत्री के आगमन और जनसभा की तैयारियों में कोई कमी न रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150