Samastipur

समस्तीपुर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. मनोज ने छठ घाटों का किया भ्रमण 

समस्तीपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ में समस्तीपुर विधानसभा के जनसुराज विधायक प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने उनके सुख-सुविधाओं की जानकारी ली और अपनी प्राथमिकताओं को भी जनता के समक्ष रखा। डॉ. सिंह ने कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, समर्पण और संघर्ष की जीवंत तस्वीर है।

उन्होंने आगे कहा कि आज भी हमारे बिहारी भाइयों को त्यौहार में अपने घर लौटने के लिए लंबी धक्का-मुक्की सहनी पड़ती है, क्योंकि बिहार में रोजगार की कमी हैं। लेकिन अब बदलाव का समय है। धक्का ट्रेन का नहीं खाना पड़े, इसबार सोचकर वोट करें। उन्होंने स्पष्ट अपील की कि समस्तीपुर के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनसुराज को वोट दें। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर को यदि बदलना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। मेरा साफ उद्देश्य है समस्तीपुर की पूर्ण सेवा है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

26 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago