समस्तीपुर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह ने हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारवास की सजा सुनायी है। अभियुक्त को न्यायालय ने बीस हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा दी है। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सजायाप्ता वारिसनगर थाने के बलाही निवासी मोहन कुमार सिंह हैं। इन्हें भादवि की धारा 302 में दोषी पाते हुये न्यायालय से आजीवन करावास की सजा सुनायी है।
मोहन सिंह उर्फ राजेश सिंह ने वारिसनगर थाना कांड संख्या 46/ 2019 दर्ज करायी थी। जिसमें उसने अपने भाई मुकेश सिंह की हत्या का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि 3 मार्च 2019 को अभियुक्त मोहन कुमार सिंह, गोपाल सिंह तथा प्रमोद सिंह ने लोहे के रॉड और डंडा से मारकर उसके भाई को जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह, बचाव पक्ष की ओर से गौरी शंकर मिश्र मामले की पैरवी कर रहे थे।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…