समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 108 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार एवं नोडल पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय भी उपस्थित थे।
डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सरायरंजन से तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिये। जिसमें राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के इंद्रजीत कुमार, समता पार्टी के शंभू प्रसाद सिंह और भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के अमित कुमार झा शामिल है।
उन्होंने विधानसभावार बचे प्रत्याशियों की संख्या की विस्तृत जानकारी दी, जो इस प्रकार है :
131-कल्याणपुर: 8 प्रत्याशी
132-वारिसनगर: 13 प्रत्याशी
133-समस्तीपुर: 12 प्रत्याशी
134-उजियारपुर: 15 प्रत्याशी
135-मोरवा: 9 प्रत्याशी
136-सरायरंजन: 8 प्रत्याशी
137-मोहिउद्दीनगर: 12 प्रत्याशी
138-विभूतिपुर: 14 प्रत्याशी
139-रोसड़ा: 6 प्रत्याशी
140-हसनपुर: 11 प्रत्याशी
इस प्रकार जिलेभर में कुल 108 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में हैं। डीएम ने बताया कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है।उन्होंने जिलेवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक एवं निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…