Samastipur

दलसिंहसराय : दोस्त के बुलावे पर घर से निकले युवक का 4 दिन बाद नदी में मिला शव, कपड़ों से हुई पहचान, ह’त्या की आशंका पर लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत से गुजरने वाली बलान नदी में 19 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान सोमवार को सरदारगंज वार्ड संख्या 9 निवासी मो. आफताब के पुत्र मो. शहनवाज उर्फ सैफ (19) के रूप में की गई। स्वजनों ने शव की पहचान कपड़ों से की। मृतक के पिता मो. आफताब ने बताया कि उनका बेटा 15 अक्टूबर की शाम किसी दोस्त के फोन पर बुलाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी मां ने फोन किया, तो सैफ ने जल्द घर आने की बात कही थी।

इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दलसिंहसराय थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी थी। उधर, 19 अक्टूबर की सुबह अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित छठ घाट की सफाई के दौरान कुछ युवकों को नदी में जलकुंभी के बीच एक शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव काफी सड़ा-गला होने के कारण पहले उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई गई थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की उम्र करीब 19 वर्ष पाई गई। 20 अक्टूबर को मृतक के पिता ने समस्तीपुर पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे सैफ के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सरदारगंज चौक के पास एनएच-28 को जाम कर दिया। लोगों ने युवक की हत्या कर शव को बलान नदी में फेंके जाने की आशंका जताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर घटना की तहकीकात कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

40 मिनट ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

3 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

9 घंटे ago