Bihar

कांग्रेस प्रत्याशी ने रोकी जीवेश मिश्रा की गाड़ी, जाले में बीजेपी नेता पर घड़ी बांटने का आरोप

बिहार चुनाव को लेकर हलचत तेज है। इस बीच दरभंगा के जाले में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने जीवेश मिश्र की गाड़ी रोक दी। ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीवेश मिश्र की प्रचार गाड़ी से लोगों के बीच घड़ी बांटा जा रहा था जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जाले के मस्सा से मंगलवार को गुजर रही भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार की एक अनुमति प्राप्त प्रचार गाड़ी में रखी कुछ सामग्री पर जाले से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने आपत्ति जतायी।

ऋषि मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ उस गाड़ी को रोक लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मस्सा से उस वाहन को अपने कब्जे में कर उसे जाले थाने को सुपुर्द किया।

इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग से निबंधित प्रचार वाहन से प्रचार सामग्री को एक जगह रखने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने उसे जबरन रोककर प्रचार सामग्री को क्षति पहुंचाई है।

वहीं, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि एफएसटी ने एक वाहन को जब्त कर जाले पुलिस की अभिरक्षा में दिया है। चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago