समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत सरकार भवन के पास स्थित बलान नदी के सीढ़ी घाट पर रविवार को नहाने गया 17 वर्षीय युवक राहुल कुमार डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक सफल नहीं हो सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के जवान भी घटना स्थल पर पहुंचे और खोज-बीन की गई।
हालांकि, रात तक शव का कोई पता नहीं चल पाया, इसलिए खोज अभियान को बंद कर दिया गया।राहुल कुमार के पिता अशोक राय के अनुसार, राहुल कुछ दोस्तों के साथ बलान नदी के घाट पर नहाने गया था। वह जल में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रविवार से शुरू हुई खोजबीन सोमवार को दोपहर तक जारी रही।
एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत और समर्पित प्रयास के बाद शव को नदी से बरामद किया। शव का बरामद होते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदियों के किनारे सुरक्षा और चौकसी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने में मदद मिले। थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…