समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्यपथ पर रविवार की सुबह समस्तीपुर कॉलेज के पास रविवार को एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण करने की कुछ युवकों की कोशिश नाकाम हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बंगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर किशोरी का ममेरा भाई मौके पर पहुंचा और बोलेरो गाड़ी से लटक गया। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे युवक करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया।
घटना की सूचना मिलते ही कन्हैया चौक के पास ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया। इस दौरान दो-तीन बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि चालक समेत दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने भीड़ से दोनों आरोपियों को छुड़ाया और बोलेरो गाड़ी समेत थाने ले गई।
पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है, जो पूसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि लड़की भगाने के आरोप में दो युवकों को पकड़कर थाने लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें से एक युवक के उपर पहले से भी मामले दर्ज है। परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…