Samastipur

समस्तीपुर शहर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 33 सेमी ​नीचे, प्रशासन अलर्ट

समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार को नदी का जलस्तर 45.40 सेमी पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 45.73 सेमी से मात्र 33 सेमी नीचे है। हालांकि पानी अभी खतरे के निशान को पार नहीं कर पाया है, परंतु स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, समस्तीपुर द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। विभागीय अधिकारियों की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। संवेदनशील स्थलों पर बालू से भरे बोरे पहले से तैयार रखे गए हैं।

सभी डैमेज स्थलों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। पूसा, कल्याणपुर, समस्तीपुर, वारिसनगर, खानपुर, उजियारपुर और अंगारघाट तक के बांधों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन विभाग ने फिलहाल किसी भी आपदा की आशंका से इनकार किया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार, अगले दो दिनों तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago