Samastipur

समस्तीपुर में अजब-गजब: साले ने माता का प्रसाद कहकर खिलाई नशीली मिठाई, जीजा के भाई से 90 लाख उड़ा ले गया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साले ने माता का प्रसाद कहकर नशीली मिठाई खिलाई और जीजा के भाई के घर से 90 लाख रुपये उड़ा ले गया। यह घटना जिले के बिथान थाना क्षेत्र के बाजार स्थित वार्ड संख्या-11 में सोमवार देर रात को हुई। नशीली मिठाई खाने के बाद घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए और साला अपने दोस्त के साथ रुपये लेकर फरार हो गया।

इस मामले में पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार (55 वर्ष) ने अपने भाई के साले अमित कुमार पिता प्रेमबाबू शर्मा एवं अन्य के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अमित मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाड़ाघाट का रहने वाला है। मंगलवार को पुलिस को दिए आवेदन में विमल ने कहा है कि सोमवार देर शाम उसके घर भाई का साला अमित अपने एक दोस्त के साथ आया था।

उसने घर के सभी सदस्यों को माता का प्रसाद कहकर मिठाई खिला दी। मिठाई खाने के बाद सभी लोग गहरी नींद में चले गए।मंगलवार सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो तिजोरी में रखे करीब 40 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के गहने गायब मिले और साला एवं उसका दोस्त फरार थे। यह देख परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर बिथान थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago