सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में द्वितीय प्रशिक्षण से पहले मास्टर ट्रेनरों को मिली अहम गाइडेंस

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संत कबीर काॅलेज में मास्टर ट्रेनरों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव ने मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनरों की जिम्मेदारी है कि वे मतदान दल के प्रत्येक सदस्य को चुनाव प्रक्रिया की हर बारीकी से जानकारी दें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न हो। वहीं नोडल पदाधिकारी विजय कुमार ने सभी मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनरों की दक्षता और संचार कौशल को और मजबूत करना है, जिससे आगामी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूरी तरह सफल हो और मतदान दल पूर्ण तैयारी के साथ निर्वाचन कार्य में योगदान दे सके।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150