Samastipur

नीतीश, तेजस्वी, चिराग ने बुलाई बैठक; गठबंधनों में आज भागमभाग भरा दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन कल 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन अब तक सीटों के समझौते को फाइनल नहीं कर सकता है। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू, राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी और चिराग के दफ्तर में लोजपा की बैठक बुलाई गई जहां तीनों दलों के नेता सीट बंटवारा पर पार्टी की रणनीति और संभावित सीटों पर कैंडिडेट चयन पर चर्चा करेंगे।

अगले 24 से 48 घंटे बयानबाजी, बैठक और मुलाकात का दौर तेज रहने वाला है। एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला चिराग और जीतनराम मांझी ने फंसा रखा है तो महागठबंधन में मुकेश सहनी और सीपीआई-एमएल के पास सहमति की चाबी है। बीजेपी ने 110 सीटों पर संभावित कैंडिडेट का एक पैनल बनाकर बुधवार को दिल्ली भेज दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को पहले चरण के लिए 25 सीटों पर टिकट फाइनल कर लिया है। इस तरह की लिस्ट बाकी दलों में भी तैयार है, लेकिन नाम की घोषणा सीट बंटवारे के औपचारिक ऐलान के बाद ही होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीएम आवास पर जेडीयू के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में एनडीए के उलझे पड़े सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने के साथ-साथ पार्टी की दावेदारी वाली सीटों पर कैंडिडेट सेलेक्ट करने पर चर्चा होगी। आरजेडी ने इसी तरह की बैठक राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई है। तेजस्वी यादव अभी तक कांग्रेस, मुकेश सहनी की वीआईपी और सीपीआई-माले समेत बाकी लेफ्ट दलों से सीट शेयरिंग फाइनल नहीं कर पाए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

23 घंटे ago