Samastipur

मुफस्सिल थाने में गुंडा परेड का आयोजन, पुलिस ने बदमाशों को दी कड़ी चेतावनी

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में 19 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुल 50 लोगों को नोटिस जारी किया था, जिनमें से 31 लोग बाहर रहने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी चिह्नित असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी से अपने आचरण में सुधार लाने और सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनावी प्रक्रिया में किसी को भी बाधा उत्पन्न करने या मतदाताओं को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन की यह पहल आगामी चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

2 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago