समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। मलकौली गांव निवासी दीपक सहनी बीते शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर रावण दहन देखने के लिए पड़ोसी गांव घोघराहा उत्तरी गए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों के अनुसार, मेला में दीपक के पुत्र पंकज कुमार का गांव के ही दो युवकों से डीजे साउंड को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद के बाद दीपक सहनी अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
दीपक की पत्नी पूनम देवी ने रविवार की शाम कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर पति की बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। इधर कल्याणपुर थाने की पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…