Samastipur

समस्तीपुर में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, खुद के साथ नीतीश को बताया पिछड़े का बेटा, बोले– ‘हम जैसे पिछड़ों को कर्पूरी का आशीर्वाद’

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से की। जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पहली चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा में पीएम मोदी ने शुरुआत में ही ओबीसी कार्ड खेलते हुए खुद को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को पिछड़ा परिवार से आने वाला बताया। उन्होंने कहा की कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करने का अवसर मिला। उनका ही आशीर्वाद है कि आज मेरे जैसे, नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर जैसे गरीब और पिछड़े परिवार से निकले लोग देश की सेवा कर पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में सामाजिक न्याय और वंचितों को अवसर दिलाने में कर्पूरी ठाकुर की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य एनडीए सरकार को मिला, जो हमारे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि गरीब को पक्का घर, मुफ्त अनाज, शौचालय, नल का जल और मुफ्त इलाज देना ही गरीब की सेवा है। एनडीए सरकार ने सामाजिक न्याय के कर्पूरी बाबू के रास्ते को सुशासन का आधार बनाया है।

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिया, अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाया, तथा ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। पीएम मोदी ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अब गरीब और वंचित वर्ग का बेटा भी मातृभाषा में पढ़ाई कर परीक्षा दे सकता है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले की आरजेडी और कांग्रेस के लोग क्या कह रहे हैं, यह जनता भलीभांति जानती है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

32 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

14 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

14 घंटे ago