समस्तीपुर : खगड़िया जिले के मानसी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिले के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक पिट्टू बैग बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी रामबालक यादव के पुत्र रामनाथ यादव (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर एनएच-31 के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाला है। इसके बाद मानसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई और मटिहानी ढाला के पास छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने खुलासा किया कि वह मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से हथियार लेकर आ रहा था और समस्तीपुर में इसकी डिलीवरी करने वाला था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह एक खेप पहुंचा चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…
समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…
जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…