Samastipur

भाकपा (माले) का वारिसनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपांकर भट्टाचार्य ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

समस्तीपुर/वारिसनगर : भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन यह जनता के साथ एक छलावा साबित हुआ। अब वही सरकार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजकर उन्हें ‘लॉलीपॉप’दिखा रही है। वे रविवार को सतमलपुर बांस चौक स्थित एक निजी हॉल में आयोजित वारिसनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की।

दीपांकर भट्टाचार्य ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा शासन लूट-खसोट और घूसखोरी का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा, “भाकपा (माले) का नारा है— 10 हजार में दम नहीं, ऋण माफी से कम नहीं।” उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में जातिगत जनगणना कराने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की पहल क्यों नहीं की। भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर जनसमर्थन जुटाने की अपील की। कार्यक्रम में शशि यादव, मंजू प्रकाश वर्मा, रामचंद्र पासवान, सुनील सरकार, चंदेश्वर यादव सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago