समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर वार्ड संख्या-12 मोहल्ला में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव के रामविलास ठाकुर के पुत्र विनोद कुमार 35 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी मनोज कुमार ने बताया कि विनोद महापर्व छठ में शामिल होने के लिए 2 दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। यह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। वह आज अपने बड़े भाई की बेल्डिंग दुकान पर काम कर रहा था। दुकान के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की तार गुजरती है। इसे अंदाजा नहीं रहा और इसने एक लोहे की पाइप उठा ली, जो ऊपर से गुजर रही बिजली तार से जा सटी।
हाईटेंशन तार की चपेट में लोहे के पाइप के आने से उसमें करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से विनोद की मौत हो गई। करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने विनोद को तत्काल पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…
बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन…
बिहार में बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव में एक अनोखी और चर्चित…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता चौक पर एकदिवसीय ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।…