आस्था का महापर्व छठ को लेकर यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ा कदम कदम उठाया है. इस कड़ी में मंडल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक समस्तीपुर मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों यानी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और सीतामढ़ी पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी.
सामान्य दिनों की तुलना में हर वर्ष इन सभी स्टेशनों पर छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और स्टेशन परिसरों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा.
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में सिर्फ उन्हीं यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी जिनके पास मान्य आरक्षित या सामान्य यात्रा टिकट होगा. इससे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित होगी. भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की तैनाती बड़ेगी. टिकट जांच और एंट्री गेट पर सुरक्षा स्कैनिंग की व्यवस्था भी कड़ी रहेगी.
जानकारी के अनुसार इस निर्णय से न सिर्फ यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी, बल्कि स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बलों और कर्मियों को भी भीड़ प्रबंधन में आसानी होगी. प्लेटफॉर्म पर नियंत्रित भीड़ रहने से यात्री सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और आरक्षण काउंटर का उपयोग भी सही ढ़ंग से हो सकेगा.
वहीं, दूसरी ओर रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा की योजना पहले बनाएं और अनावश्यक रूप से स्टेशन परिसर में प्रवेश से बचें. रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था पर्व के दौरान सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हो रही है.
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…