समस्तीपुर में अगले 72 घंटे के लिये भारी बारिश, वज्रपात और तूफ़ान का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, फ्लैश फ्लड का भी खतरा

समस्तीपुर: ज़िले में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बेहद ख़तरनाक रहने वाला है। आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार मौसम सेवा केन्द्र, पटना ने 04 अक्टूबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक के लिए समस्तीपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है।
क्या है चेतावनी?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में ज़िले में भारी वर्षा, वज्रपात (बिजली गिरना), और 40 से 60 कि०मी०/घंटा की रफ़्तार से आंधी-तूफ़ान चलने की आशंका है।

फ्लैश फ्लड का ख़तरा! अलर्ट पर रहें:
इस ख़राब मौसम के चलते ज़िले की प्रमुख नदियों – गंगा, गंडक और बागमती सहित सभी जल क्षेत्रों में जलस्तर में भारी वृद्धि, जलजमाव, और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


प्रशासन की नागरिकों से अपील: इन बातों का रखें ध्यान
ज़िला प्रशासन, समस्तीपुर ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत निम्न निर्देशों का पालन करें:
- घर से न निकलें: बहुत ज़रूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- पेड़ों के नीचे शरण नहीं: बिजली के खंभे, कमज़ोर संरचना या किसी भी पेड़ के नीचे बिल्कुल शरण न लें।
- ऊँचे स्थानों पर जाएँ: तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्सों में बसे नागरिक तुरंत ऊँचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ।

- जल स्रोतों से दूरी: नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल स्रोत से ख़ुद को और अपने बच्चों को दूर रखें।
- खेती बंद: वर्षा और वज्रपात के समय खुले खेतों में किसी भी तरह का कृषि कार्य न करें।
- पशुओं को सुरक्षित रखें: अपने पशुओं को खुले में न बाँधें, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें।
समस्तीपुर में अगले 72 घंटे के लिये भारी बारिश, वज्रपात और तूफ़ान का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, फ्लैश फ्लड का भी खतरा#Samastipur #WeatherUpdates pic.twitter.com/Yx7GN5tGlq
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 4, 2025




