बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में एक उप विकास आयुक्त, छह जिला परिवहन पदाधिकारी, चार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, एक नगर आयुक्त और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित कई अधिकारी बदले गये हैं।
समस्तीपुर से अन्य जिलों में भेजे गए अधिकारी
प्रियंका प्रियदर्शिनी
वर्तमान पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर
नव पदस्थापन: अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका
प्रियंका प्रियदर्शिनी अब समस्तीपुर से बाहर जाकर बांका में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
2. शशि कान्त पासवानव
शशि कान्त पासवान भी समस्तीपुर से बाहर स्थानांतरित हुए हैं और बक्सर में नई जिम्मेदारी लेंगे।
समस्तीपुर में नई पोस्टिंग पाए अधिकारी
वर्तमान पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, शेखपुरा
नव पदस्थापन: वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर
धर्मराज अब समस्तीपुर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
इनके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक प्रदीप कुमार झा को किशनगंज का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही बलवीर दास को मधेपुरा, नवीन कुमार पांडेय को नवादा, अन्नु कुमारी को बांका, सुनील कुमार को जमुई, रवि कुमार आर्य को डीटीओ और सुबीर रंजन को कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सचिन कुमार बक्सर, आदित्य कुमार गया जी, स्वाति कुमारी शेखपुरा और सुनैना कुमारी सहरसा की जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनी हैं। टेशलाल सिंह को डुमरांव (बक्सर) का भूमि सुधार उप समाहर्ता जबकि उमेश कुमार भारती को मधुबनी का नगर आयुक्त बनाया गया है।
देवज्योति कुमार और आदित्य श्रीवास्तव को पटना का नगर दंडाधिकारी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त रवींद्र कुमार दिवाकर पटना के अपर समाहर्ता (आपूर्ति), सत्यप्रकाश पटना के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और प्रेम कांत सूर्य पटना के अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) बने हैं।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…