समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना, भुसवर की रिटायर्ड प्रधान शिक्षक रामरेखा देवी की बहु श्रेया कुमारी ने राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा आयोजित कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। श्रेया को इस परीक्षा में स्टेट मेरिट लिस्ट में 1430वां रैंक प्राप्त हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे विभूतिपुर प्रखंड में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रेया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्रेया कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और शिक्षाप्रेमियों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि धैर्य और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…