समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेगमपुर हिंदी में शिक्षा विभाग एवं क्षमतालय फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित लर्निंग फेस्टिवल का समापन किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विज्ञान, साहित्य, गणित, पेंटिंग और मीडिया स्टूडियो से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राय ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है और वे नई-नई चीजें खोजने के प्रति जागरूक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मो. शमीम, उमेश कुमार, शिक्षिका अपर्णा कुमारी, विमला कुमारी, उमा देवी, वंदना कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनी रानी और रंजीता कुमारी के साथ-साथ विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…