Samastipur

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम विद्यालय में किया गया पौधरोपण

समस्तीपुर : एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों में जारी पौधरोपण कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर प्रखंड के पी.आर इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में मंगलवार को विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। साथ ही इस सघन अभियान के तहत पौधरोपण के अलावा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। विद्यालय के बच्चों की भागीदारी के साथ शिक्षकों ने इस अभियान को बल दिया। पर्यावरण संरक्षण को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान को लगातार जारी रखने तथा अपने आसपास के लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का जिम्मा भी विद्यालय के बच्चों ने उठाया।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और सर्व शिक्षा अभियान समस्तीपुर व विद्यालय के यूको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह व बाल प्रेरकों ने यह अभियान चलाया। छात्र- छात्राओं ने विद्यालय परिसर में अपनी माँ और धरती माँ के सम्मान में 200 से अधिक पेड़ लगाए। यह पहल राष्ट्रव्यापी है और इसे पर्यावरण संरक्षण तथा छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

पर्यावरण पोषक शिक्षक सुभीत के साथ ही वरीय शिक्षिका डॉ. बेबी कुमारी, शशिवाला, महमूद आलम, नितेश कुमार निशांत, धीरज कुमार, रजनीश पाण्डेय, संजीव कुमार, तरुण कुमार झा, मुस्कान, बबलू कुमार, चुन-चुन, स्मृति कुमारी सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राओंने पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। सुभीत ने कहा कि इस अभियान से भावनाओं के साथ जोड़ने के लिए सभी बच्चों द्वारा लगाए गए पेड़ पर शिक्षक विद्यालय के छात्रों द्वारा उनकी मां के नाम से क्यूआर कोड भी जेनरेट किया गया, ताकि उनका उत्साह संवर्द्धन हो तथा पौधों के संरक्षण में उनकी निजी दिलचस्पी हो। साथ ही विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पौधरोपण और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago