समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे जयनगर-पटना इंटरसिटी में डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने में ट्रेन से गिरकर कोर्ट के मुंशी की मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद दुबे टोला निवासी राजेंद्र ठाकुर के पुत्र पप्पू कुमार ठाकुर (45 वर्ष) थे।
पप्पू के बड़े भाई पलटन ठाकुर ने बताया कि वबह समस्तीपुर कोर्ट में चार साल से काम करते थे। अक्सर छुट्टी में भाई गांव आ जाते थे। चचेरे भाई अरुण ठाकुर ने बताया कि पप्पू के पास डेढ़ लाख रुपये थे। सूचना पर पप्पू के परिजन और गांव के सरपंच कुंदन तिवारी समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर पत्नी बदहवास हो गई।
सरपंच ने बताया कि पप्पू समस्तीपुर से गांव आ रहा था। ट्रेन खुलते ही बदमाशों ने उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया। चलती ट्रेन से भोला टॉकीज गुमटी के बदमाश उतरने का प्रयास कर रहे थे, पप्पू उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा था। बदमाशों ने पप्पू को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया, जहां परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। इधर, रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।
पप्पू समस्तीपुर शहर स्थित आदर्शनगर मोहल्ले में करीब 8 साल से किराये के मकान में पत्नी रूपम कुमारी के साथ रहता था। पत्नी वहीं पर निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसे एक बेटा प्रियांशु कुमार (14 वर्ष) और बेटी शांभवी ठाकुर (12 वर्ष) हैं। बेटा नौवीं में पढ़ता है, जबकि बेटी आठवीं की छात्रा है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…