Samastipur

ट्रेन में छूटे यात्री के बैग को बरामद कर समस्तीपुर RPF ने सुरक्षित लौटाया

समस्तीपुर : रेल सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और तत्परता से एक यात्री का छूटा हुआ बैग सुरक्षित रूप से बरामद कर वापस कर दिया गया।सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को मिली सूचना के अनुसार ट्रेन के कोच संख्या ए-3, बर्थ नंबर 61 पर यात्री का बैग छूट गया था। यात्री ने रेल मदद पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार काजी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित रखा और यात्री को सूचित किया।

सूचना पाकर यात्री के रिश्तेदार संतोष कुमार पोस्ट पर पहुंचे और दिए गए मोबाइल नंबर से यात्री से संपर्क कर सामान की पहचान की। पूर्ण संतुष्टि के बाद बैग उन्हें सुपुर्द किया गया। बरामद बैग में कपड़े, कॉस्मेटिक सामान और एक सोने की ताबीज सहित लगभग 75 हजार मूल्य का सामान था। अपना सामान पाकर यात्री और उनके परिजन काफी संतुष्ट हुए और आरपीएफ को धन्यवाद दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

49 मिनट ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

3 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

20 घंटे ago